बस में बुजुर्ग महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां हुई गायब

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सी.टी.यू. की बस में सफर करते हुए बुजुर्ग महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां गायब हो गई। बुजुर्ग महिला को इसका अहसास सैक्टर-43 बस स्टैंड पर हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-40 निवासी रमा देवी की शिकायत पर सैक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। 

रमा देवी ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को उनको जालंधर जाना था। वह सैक्टर-43 बस स्टैंड जाने के लिए सैक्टर-40 बस स्टॉप से सी.टी.यू. की बस में बैठी थीं। जब वह बस स्टैंड पहुंची तो दोनों हाथों से सोने की चूड़ियां गायब थीं। पुलिस को शक है कि किसी गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले सी.टी.यू. बसों में गहने चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह को सैक्टर-11 थाना पुलिस पकड़ चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News