बनना चाहती थी पत्रकार, बन गई आई.ए.एस. अधिकारी

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 11:34 AM (IST)

पंचकूला, (मुकेश): हरियाणा सरकार की तरफ से शनिवार को 13 आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें पंचकूला की डी.सी. डा. गरिमा मित्तल का नाम भी शामिल है जिन्हें अब हरियाणा खादी एवं विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड की चीफ एग्जीक्यूटिव लगाया है। वहीं गरिमा मित्तल की जगह डायरैक्टर टूरिज्म हरियाणा के साथ-साथ एडिशनल सैक्रेटरी टूरिज्म डिपार्टमैंट हरियाणा सरकार का कार्यभार संभाल रही 2009 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी गौरी पराशर जोशी को पंचकूला डी.सी. का कार्यभार सौंपा गया है।

 

गौरी ओडिशा कैडर की है। जानकारी के अनुसर गौरी पेशे से पत्रकार बनना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से डिप्लोमा भी किया लेकिन इसके बाद उन्होंने आई.ए.एस. अधिकारी बनने का ठानी। वर्ष 2008 में यू.पी.एस.ई. की परीक्षा में उन्होंने 60वां रैंक पाया। गौरी के पति अजीत जोशी भी हरियाणा कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। शादी के बाद गौरी ने ऑन डैपुटेशन ओडिशा कैडर से हरियाणा कैडर में आई। वर्ष 2018 तक उनका कार्यकाल हरियाणा में है। शनिवार को जारी हुई तबादलों की सूची में राम स्वरूप वर्मा को हुडा का प्रशासक नियुक्त किया गया है जबकि हुडा के प्रशासक का कार्यभार देख रहे हरदीप सिंह को गुरुग्राम का डी.सी. नियुक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News