इमीग्रेशन कंपनी के एम.डी ने ठगे 3.65 लाख रुपए, काबू

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ (सुशील):तुर्की का वर्क वीजा लगाने के नाम पर 3.65 लाख की ठगी करने वाला सैक्टर-17 स्थित करियर ओवरसीज इमीग्रेशन कंस्लटैंट कंपनी के मैनेजिंग डायरैक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज वढ़ेरा के रूप में हुई है।

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। संगरूर स्थित धूरी निवासी अनुराग गोयल की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News