फ्लाईओवर प्रोजैक्ट: पेड़ों को बचाने के प्रयास में लगा प्रशासन

Friday, Jun 28, 2019 - 11:17 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): सिटी के फस्र्ट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में बाधा बने पेड़ों को बचाने के लिए इसके डिजाइन में कुछ मामूली परिवर्तन किया जा सकता है। इससे निर्माण कार्य में ज्यादा  परेशानी नहीं होगी और पेड़ भी कटने से बच जाएंगे। 

 

शहर में विकास के प्रोजैक्ट्स को बनाने के साथ पर्यावरण को बचाने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। यही वजह है कि बीते बुधवार को वन विभाग, इंजीनियरिंग व  निगम के बागवानी विभाग के अधिकारियों ने संबंधित एजैंसी के साथ साइट का निरीक्षण किया। 

 

टीम के सदस्यों ने इस बात पर मंथन किया कि कहां-कहां पर पेड़ कम काटे जा सकते हैं। जांच के बाद टीम ने प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों की मानें तो पेड़ों को बचाने के लिए फ्लाईओवर के डिजाइन  में कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। 

 

यह बदलाव मामूली होगा। इससे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा वन विभाग की ओर से दिए सुझाव में अब 700 की बजाय 506 के करीब पेड काटने का प्रस्ताव है। 

pooja verma

Advertising

Related News

बहुमूल्य खनिजों की खोज के प्रयासों को तेज़ करने का लक्ष्य

लोगों के लिए खतरे की घंटी! जारी हुआ Alert,  जरा बचकर...

Big Breaking : चंडीगढ़ में सैक्टर 10 में बम धमाका, मौके पर जुटा प्रशासन

चुनाव के बीच BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश ,सुरक्षाकर्मियों ने ऐसे बचाई जान

रोहतक में कांग्रेस पर बोले मनोहर लाल: हुड्डा गैंग से बचकर रहना, नहीं तो फिर खड़ी होंगी दुविधाएं; फिर करेंगे झूठे वायदे

पंजाब के इन कर्मचारियों पर होने जा रहा बड़ा Action, तैयार होने लगी List

हिमाचल में फंसे पंजाब, चंडीगढ़ के Tourist, लगा लंबा जाम

पंजाब में नया बिल पास, राज्यपाल कटारिया ने पहले बिल पर लगाई मुहर

अब Punjab में बनेंगे BMW के स्पेयर पार्ट्स, जल्द यहां लगेगा प्लांट

विवादों में घिरा Punjabi Actor... लगे गंभीर आरोप, मामला पहुंचा थाने