5 से शुरू होगी दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स

Monday, Sep 16, 2019 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से एयरलाइंस कपंनियों की तरफ से हर माह डोमैस्टिक फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं। रनवे का कार्य पूरा हुए 5 माह से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन कोई भी एयरलाइन कंपनी इंटरनैशनल फ्लाइट्स ऑपरेट करने के लिए आगे नहीं आ रही। 

इस समय चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 30 से अधिक डोमैस्टिक फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं। इसी कड़ी में गो एयर की ओर से भी 5 अक्तूबर से चंडीगढ़-दिल्ली व चंडीगढ़-अहमदाबाद के लिए दो नई फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन की तरफ से बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

यह रहेगा शैड्यूल :
गो एयर एयरलाइंस की ओर से चंडीगढ़-अहमदाबाद की नई फ्लाइट में 180 यात्री सफर कर सकते हैं। फ्लाइट संख्या जी 8-991 अहमदाबाद से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12.10 बजे चंडीगढ़ लैंड करेगी। चंडीगढ़ से यह फ्लाइट संख्या जी 8-184 दोपहर 11.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 13.55 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। 

फ्लाइट संख्या जी 8-184 सुबह 9.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और सुबह 11.10 बजे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फ्लाइट संख्या जी 8-164 रात 22.50 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और रात 12:20 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। इस फ्लाइट में भी 180 यात्री सफर कर सकते हैं।

चंडीगढ़-दिल्ली की सबसे अधिक फ्लाइट : 
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा फ्लाइट्स हैं। इस समय एयरपोर्ट से 9 फ्लाइट्स सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भर रही हैं। 3 फ्लाइट्स ऐसी हैं जो दिल्ली होकर दूसरे राज्यों को उड़ान भरती हैं।  

यू.डी.एफ. में दी गई छूट भी नहीं रिझा सकी कंपनियों को :
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने नैशनल एंड इंटरनैशनल फ्लाइट्स शुरू करने के लिए विमानन कंपनियों को यूजर डिवैल्पमैंट फी (यू.डी.एफ.) में छूट देने का ऐलान किया था। यह उन्ही फ्लाइट्स पर थी, जो देर रात चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी। 

डोमैस्टिक फ्लाइट्स (165 नॉटीकल माइल्स तक) 100 रुपए प्रति पैसेंजर पर छूट। डॉमैस्टिक फ्लाइट्स (165 नॉटीकल माइल्स से ज्यादा दूरी तक) पर 150 रुपए प्रति पैसेंजर पर छूट और इंटरनैशनल फ्लाइट शुरू करने पर 300 रुपए प्रति पैसेंजर पर छूट मिलनी थी। यू.डी.एस. में दी गई छूट के बावजूद भी कोई फ्लाइट शुरू नहीं हुई।
 

Priyanka rana

Advertising