आज से इस दिन तक रद्द रहेगी दिल्ली वाया चंडीगढ़ से शिमला जाने वाली फ्लाइट

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 08:30 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : दिल्ली वाया चंडीगढ़ से शिमला और शिमला से वाया दिल्ली जाने वाली एकमात्र फ्लाइट का संचालन 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक बंद रहेगा। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आर.के. नेगी बताया कि इंजीनियरिंग प्रॉब्लम की वजह से फ्लाइट का संचालन रोका गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से 9 आई 803 सुबह 6:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 7:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। वहीं शिमला से 9आई 804 सुबह 7:45 बजे को दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News