67 दिन बाद उड़ान, 559 यात्रियों ने किया सफर

Tuesday, May 26, 2020 - 10:53 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : कोरोना के कारण 67 दिन से बाद चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से सोमवार को डोमैस्टिक फ्लाइट शुरू हो गई। ट्राईसिटी के 559 पैसेंजर ने सफर किया। इसमें मुंबई जाने वालों की संख्या ज्यादा थी। 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट निजी कारणों से रद्द रही। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि सोमवार को 7 फ्लाइट ऑप्रेट हुई हैं जबकि कुछ फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन हैं।

सभी यात्रियों की मैडीकल जांच हुई :
चंडीगढ़ इंटरनैशनल पर पहली फ्लाइट मुंबई से आई। इंडिगो 495 की फ्लाइट में मुंबई से 42 यात्री आए इसमें 38 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए। इंडिगो की दिल्‍ली की फ्लाइट से 67 यात्री आए और 71 यात्री गए। इंडिगो की बैंगलुरू की फ्लाइट से 22 यात्री आए व 54 यात्री गए। 

एयर एशिया की बैंगलुरू की फ्लाइट से 88 यात्री आए और 39 यात्री गए। वहीं, विस्तारा की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में 31 यात्री आए और 25 गए। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की मैडिकल जाँच की गई। 
 


Priyanka rana

Advertising