गोएयर की अहमदाबाद और बैंगलुरु के लिए फ्लाइट 19 से

Friday, Oct 16, 2020 - 08:45 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दो डोमैस्टिक फ्लाइट की शुरूआत 19 अक्तूबर से की जाएगी। गोएयर एयरलाइंस नई फ्लाइट बैंगलुरु के लिए शुरू करने जा रही है। वहीं अहमदाबाद की फ्लाइट को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर ङ्क्षप्रस ने बताया कि इन फ्लाइटों की बुङ्क्षकग शुरू कर दी गई है। अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट में रात को लैङ्क्षडग करेगी। वहीं चंडीगढ़ से बैंगलुरु के बीच यह दूसरी फ्लाइट होगी। यह सुबह 9.20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर बाद 12.20 बजे लैंङ्क्षडग करेगी। चंडीगढ़ से यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी और शाम 3.50 बजे बैंगलुरु पहुंच जाएगी। 

 


अहमदाबाद की फ्लाइट रात को लैंड करेगी
चंडीगढ़-अहमदाबाद फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से सुबह 6.10 बजे उड़ान भरेगी और अहमदाबाद सुबह 8 बजे पहुंच जाएगी, जबकि अहमदाबाद से यह फ्लाइट रात 8.15 बजे चलेगी। यह चंडीगढ़ में रात को 10.05 बजे लैंङ्क्षडग करेगी। इसका टिकट 3710 रुपए  के आसपास रहेगा। 
विंटर शैड्यूल के लिए करना होगा इंतजार
इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर ङ्क्षप्रस ने बताया कि सभी एयरलाइंस से शैड्यूल मांगा गया है। इसको अथॉरिटी की तरफ से कंपाइल किया जा रहा है। उम्मीद है कि 25 अक्तूबर तक विंटर शैड्यूल जारी हो जाएगा।

ashwani

Advertising