चंडीगढ़-जम्मू डायरैक्ट फ्लाइट 30 से

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 11:46 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से पहली बार चंडीगढ़ से जम्मू की डायरैक्ट फ्लाइट शुरू होगी। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि एयर इंडिया एयरलाइंस की ओर से 30 मार्च से उड़ान शुरू की जाएगी। 

चंडीगढ़-जम्मू का सफर 1 घंटा 15 मिनट का होगा। अभी तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सिर्फ श्रीनगर तक ही फ्लाइट जाती थी। वहीं, इंडिगो की तरफ से चंडीगढ़-चेन्नई के लिए डायरैक्ट फ्लाइट 1 अप्रैल से शुरू होगी। 

बुकिंग शुरू, फ्लैक्सी फेयर लागू :
जम्मू से फ्लाइट सुबह 9.10 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10.25 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ से यह सुबह 10.50 बजे उड़ान भरेगी और जम्मू दोपहर 12.05 बजे पहुंच जाएगी। बुकिंग शुरू कर दी गई है। शुरूआती फेयर 2316 रुपए है लेकिन इसमें फ्लैक्सी फेयर लागू होता है।  

चंडीगढ़-चेन्नई का सफर 2 घंटे 55 मिनट में होगा पूरा :
चंडीगढ़-चेन्नई के लिए इंडिगो की डायरैक्ट फ्लाइट सुबह 9 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10.05 बजे चेन्नई पहुंच जाएगी। चेन्नई से यह शाम 4.55 बजे उड़ान भरेगी और शाम 7.50 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। चंडीगढ़-चेन्नई का सफर 2 घंटे 55 मिनट का होगा। शुरुआती फेयर 4622 रुपए है।  

चंडीगढ़-जयपुर फ्लाइट 29 अप्रैल से फिर शुरू :
इसके अलावा पहले इंडिगो की चंडीगढ़-जयपुर फ्लाइट जो 1 महीने से बंद थी, वह 29 अप्रैल से फिर शुरू होगी। जयपुर से यह फ्लाइट सुबह 10.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरेगी और जयपुर 14.05 बजे पहुंचेगी। शुरूआती फेयर 3259 रुपए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News