मास्क न पहनने पर 24 घंटे में 9 लोगों पर FIR

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 10:03 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : बिना मास्क पहने बाहर जाने वाले लोगों पर चंडीगढ़ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग पुलिस स्टेशन में 9 लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बाद में आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। पहली एफ.आई.आर. मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में हुई थी जबकि शनिवार को सैक्टर-26, इंडस्ट्रीयल मौलीजागरां थाने में एक, सैक्टर-31 थाने में 3 और सैक्टर-34 पुलिस स्टेशन में दो एफ.आई.आर. दर्ज की गई। 

चंडीगढ़ में कफ्र्यू के बावजूद घरों से बाहर घूमने वाले 11789 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर छोड़ दिया। 6103 वाहनों को चैक किया गया। पुलिस ने 185 केस दर्ज कर 233 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 3439 वाहनों को जब्त किया। मार्कीट जाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने शनिवार को 236 वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने 375 लोगों को हिरासत के लेकर पूछताछ कर छोड़ा। 12 लोगों पर केस दर्ज कर काबू किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News