कुत्ते को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, घायल पिता की अस्पताल मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 03:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): मौलीजागरां में कुत्ते को लात मारने की बात को पर पड़ोस में रहने वाले 2 परिवारों में विवाद हो गया। दोनों परिवारों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान घायल 60 साल के खुमानी राम की जी.एम.सी.एच.-32 में मौत हो गई। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मृतक के बेटे संजय के बयानों पर उनके पड़ोस में रहने वाले हरि ओम, शीशपाल और सुनीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

झगड़ते देख बीच-बचाव करने आया था पिता 
मंगलवार शाम को संजय ने घर पास खड़े एक कुत्ते को लात मार दी। बस इसी पर ही उसके पड़ोसी हरि ओम, शीशपाल और सुनीता ने संजय से लडऩा शुरू कर दिया। पड़ोसियों को बेटे से लड़ता देख संजय के पिता खुमानी राम बीच बचाव करने आए। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-डंडे भी चले। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई। इस दौरान खुमानी राम घायल हो गए। 

 

तबीयत बिगड़ता देख बेटा संजय व उनका परिवार उन्हें तुरंत जी.एम.सी.एच.-32 ले गए। यहां कुछ समय तक चले उपचार के दौरान खुमानी राम ने दम तोड़ दिया। खुुमानी राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव घर में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौैत के असली कारण पता लग सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News