मंगेतर ने खोली हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह की पोल(देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2016 - 01:45 AM (IST)

चंडीगढ़: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन-शोषण का आरोप लगाने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश हॉकी प्लेयर अर्शपाल कौर ने सरदार के साथ खिचवाईं कुछ फोटोग्राफ को सार्वजनिक किया है। चंडीगढ़ प्रेस वार्ता में अर्शपाल कौर ने पहली बार मीडिया के सामने आई।
 
सरदार के साथ अपने निजी संबधों को नकारने का उन्होंने आरोप लगाया कि वह उनकी दोस्त नहीं बल्कि मंगेतर थी। अर्शपाल कौर ने कहा कि साल 2012 में इनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी और साल 2014 में दोनों की सगाई हुई थी। अर्शपाल कौर के मुताबिक अबॉर्शन के बाद उन्होंने मुझसे दूरी बनानी शुरु कर दी और मुझे इग्नोर करना शुरु कर दिया। यहां तक शाादी करने से भी इंकार कर दिया। सरदार सिंह ने मुझे न सिर्फ सेक्शुअली हैरेस किया, बल्कि इमोशनली और मेंटली भी टॉर्चर किया।
 
प्रेस वार्ता में बातचीत करते हुए अर्शपाल कौर ने बताया कि वह हॉकी खिलाड़ी हैं और ब्रिटेन की अंडर-19 महिला हॉकी टीम से खेल चुकी हैं। उसके पिता ब्रिटेन में हॉकी कोच रहे हैं। इन्होंने कहा कि वह सरदार सिंह से इस मुद्दे पर बिल्कुल भी समझौते के पक्ष में नही हैं और अपने इंसाफ के लिए लड़ाई करती रहेगी।
 
वहीं उनके वकील का कहना है कि इस मामले में उनकी जो क्लाइंट कहेंगी वह कानूनी कदम उठाएंगे और महिला आयोग के पास जाएंगे। इस सारे मामले के सामने आने के बाद चंडीगढ़ में फरवरी को खेले गए हाकी लीग के दौरान सरदार सिंह को एक प्रेस वार्ता करनी पड़ी थी। जिसमें उन्होंने अपने पर आरोप लगाने वाले लड़की के यौन-शोषण के अरोपों को सिरे से नकार दिया था। हलांकि उन्होंने यह माना था कि आरोप लगाने वाली लड़की उनकी केवल दोस्त है। 
 
सरदार सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने इस मामले को गहरी साजिश करार दिया। सिंह ने कहा कि सरदार सिंह शिकायत करने वाली लड़की के साथ रिश्ते में नहीं था। मेरे बेटे के ओलंपिक जाने की बात है। यह सारा बेबुनियादी विवाद उसी संभावना को खत्म करने के लिए है। सरदार सिंह हरियाणा पुलिस में डी.एस.पी. है और वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News