तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 10:45 PM (IST)

चंडीगढ़, (मीनाक्षी): दिव्य ज्योति जागृति संस्थान चंडीगढ़ ने ग्रीन पार्क सैक्टर 38-डी में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशुतोष महाराज की शिष्य योगाचार्य श्री राजकुमार ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया के योग संस्कृति भाषा के युज धातु से निकला है जिससे अभिपार्य है आत्मा का परमात्मा से मिलाप भाव के योग से पूर्ण शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक आरोगता को सिद्ध करने की वैजानिक तकनीक है।

स्वामी जी ने बताया कि स्वास्थ संभाल संगठनों से पता चलता है कि संसार में 90 प्रतिशत बीमारीयों का मूल कारण मानसिक रोग ही है। एवं मानसिक रोगो का ईलाज योग से ही संभव है। उन्होंने बताया के विश्व स्वास्थ संभाल अनुसार मोटापा विश्व भर में महामारी का रूप धारण कर चुका है। राजकुमार जी ने बताया की योग मोटापे का राम बाण इलाज है।

स्वामी ने और भी स्पष्ट करते हुए कहा कि योग ऋषि पंतजलि जी ने योग परंपरा का आरंभ कर हम जीवों पर पर उपकार किया है। जिसको जीवन में अपनाकर मनुष्य आरोग जीवन व्यतीत कर सकता है। स्वामी जी ने यह भी कहा कि बह्मम ज्ञान योग की सर्व उच्चतम अवस्था है। बह्मम ज्ञान से भाव ईश्वर से मिलाप हो जाना। और यह समय के पूर्ण सद्गुरु की कृपा से ही संभव है। इस योग शिविर के दौरान योग क्रियाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा के वर्तमान समय में भौतिकवाद की भाग दौड़ में जूझ रहा मानव हर दिन योग के लिए समय निकाले तो वह एक आरोग्य जीवन व्यतीत कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News