शराब के नशे में टल्ली होकर छत से गिरे दो लोग, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 09:10 AM (IST)

मोहाली(राणा) : शाहीमाजरा में शराब के नशे में दो व्यक्ति छत से नीचे गिर गए। उन्हें तुंरत लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक को डॉक्टरों ने कुछ देर मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को पी.जी.आई. रैफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया।

 

पुलिस ने बताया कि मृतक सुदामा शाहीमाजरा में दोस्त के साथ रहता था और मूलरूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाला था। वह शाहीमाजरा में ही एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार को सुदामा ने दोस्त के साथ बैठ कर शराब पी थी, जिसके बाद दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई और दोनों ही छत से नीचे 
गिर गए। 

 

आसपास के रहने वालों ने जब लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फेज-6 में दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार जब घायलों को अस्पताल में दाखिल किया था तब फेज-6 चौकी पुलिस को बताया गया था कि इनका एक्सीडैंट हुआ है लेकिन जब दोनों में से एक की मौत हो गई तो पुलिस को सच बताया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News