प्रशासन ने 12 नए कंटेनमैंट जोन बनाए

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 12:42 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): शहर में कोरोना तेजी से फैल रहा है। प्रशासन ने वीरवार को 12 नए कंटेनमैंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में किसी के भी आने-जाने पर रोक रहेगी। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी।

 

इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमैंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। साथ ही समय पर संबंधित विभाग की तरफ से इनमें चैकिंग भी की जाएगी। डी.सी. मंदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इन स्थानों को कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया है।


ये बने कंटेनमैंट जोन
सैक्टर-7 में मकान नंबर- 269
सैक्टर-7 के 1152 से 1153
सैक्टर-7 के  1216 से 1218
सैक्टर-27 के 72 से 73
सैक्टर-38बी के 1076
सैक्टर-38सी के 2423 से 2424 
सैक्टर-39बी के 1397 से 1400बी तक
सैक्टर-40बी के 1058 से 1059
सैक्टर-46बी के 1062 से 1063
सैक्टर-49बी पुष्पक कॉम्पलैक्स के 1336 से लेकर 1340 तक
सैक्टर-49बी पुष्पक कॉम्पलैक्स के 1511 से 1516
सैक्टर-51ए के 281 से 282-सी 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News