अर्थव्यवस्था की गिरती हालत पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, गिरफ्तार, रिहा

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 12:38 PM (IST)

चंडीगढ़(राय): अर्थव्यवस्था की लगातार गिरती हालत के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल व प्रदीप छाबड़ा की अगुवाई में चंडीगढ़ कांग्रेस सड़कों पर उतरी। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जैसे ही उनके कदम डी.सी. दफ्तर की तरफ बढ़े तो पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को चंडीगढ़ पुलिस ने सैक्टर 17 के थाना में रखा। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। 

 

सड़कें टूटी हुई हैं और लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे
कांग्रेस का यह प्रदर्शन महंगाई, रुपए में गिरावट, हर चीज के बढ़ते दाम के खिलाफ था। गिरफ्तार होने से पहले पवन कुमार बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि मंदी की मार से अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत बुरे समय से गुजर  रहा है और इससे कारोबारियों से लेकर अर्थशास्त्रियों तक की नींद उड़ा दी। 

 

बंसल ने कहा कि नोटबंदी,जी.एस.टी. और एन.डी.ए. सरकार द्वारा लिए गए गलत आर्थिक फैसलों से मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 90 लाख लोगों की नौकरियां चली गई। आज चंडीगढ़ में सड़कें टूटी हैं,बेरोजगारी चरम सीमा पर है। लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News