रिश्वत केस में गवाही देने से बच रही शिकायतकत्र्ता महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 09:54 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): सी.बी.आई. द्वारा दर्ज किए गए रिश्वत मामले में गवाही देने से बच रही महिला को गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। सी.बी.आई. ने महिला की शिकायत के आधार पर ही करीब 7 साल पहले रोपड़ जेल के मैडीकल अफसर को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन केस दर्ज किए जाने के बाद शिकायतकत्र्ता महिला इस केस में गवाही देने नहीं आ रही थी। 

 


समन भेजने के बावजूद नहीं आ रही थी
सी.बी.आई. की तरफ से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद जब महिला अदालत में पेश नही हुई तो सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने दिसम्बर 2020 को महिला को पी.ओ. डिक्लेयर कर दिया। अदालत में न पेश होने की सूरत में 2020 में संबंधित थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-174ए के तहत केस भी किया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे उसे जज के घर पर पेश किया। जज ने उसे एक दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

शुक्रवार को महिला को सी.बी.आई. अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि शिकायतकत्र्ता महिला इस केस में गवाह है और उसकी गिरफ्तारी जरूरी नहीं है। लेकिन इस केस में उसकी गवाही अहम है, इसलिए उसकी मौजूदगी ज्यादा जरूरी है। इसलिए केस की सुनवाई पर उसे पेश करने के ऑर्डर दे दिए हैं। हालांकि अदालत ने महिला की कस्टडी पुलिस को सौंप दी है क्योंकि पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News