जंगल में ले जाकर बच्चे से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 11:42 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): इंडस्ट्रीयल एरिया फेज दो के जंगल में ले जाकर सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने वाले को सैक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामदरबार निवासी मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश नशे का आदी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार शाम की है। 

 

इंडस्ट्रीयल एरिया फेज दो स्थित दुकान में सात वर्षीय बच्चा बैठा हुआ था। बच्चे का पिता दुकान के लिए सामान लेने गया था। इतने में 20 वर्षीय युवक दुकान पर आया और बहला फुसलाकर बच्चे को जंगल में ले गया। बच्चे ने आरोप लगाया कि वहां युवक उससे कुकर्म कर फरार हो गया। बच्चा रोते हुए दुकान पर पहुंचा और घटना के बारे में पिता को बताया। 

 

पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दुकान के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की रिकार्डिंग देखी। रिकार्डिंग में युवक बच्चे को अपने साथ लेकर जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बच्चे का जी.एम.सी.एच.-32 में मैडीकल करवाकर सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से आरोपी युवक मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News