मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को डाक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 12:41 AM (IST)

चंडीगढ़, (रवि): पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार को पी.जी.आई. में स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए पहुंचे। डाक्टरों ने उन्हें 1 अक्तूबर तक आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री बादल बुधवार सुबह 11 बजे चैकअप के लिए पी.जी.आई. पहुंचे, वहां पर उनके कुछ टैस्ट एमरजैंसी और आई.सी.यू. में हुए।
 डा. बेहरा की देख-रेख में उनका चैकअप हुआ। इस साल मुख्यमंत्री की तीसरी बार तबीयत खराब हुई है। इससे पहले फतेहगढ़ और नवांशहर में भी संगत दर्शन के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत चंडीगढ़ पी.जी.आई. लाना पड़ा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News