ट्राईसिटी में चरस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 12:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्राईसिटी में चरस सप्लाई करने वाले तस्कर को मलोया बस स्टैंड के पास से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहाली स्थित जुुझार नगर निवासी राजू के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच को राजू से बैग मिला, जिसमें से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। 

 

क्राइम ब्रांच की टीम ने राजू के खिलाफ मलोया थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज करवाकर सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज शेर सिंह के नेतृत्व में रविवार रात को सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मलोया में पैट्रोलिंग कर रहे थे। 

 

मलोया बस स्टैंड की तरफ लिफाफा लेकर संदिग्ध युवक आता हुआ टीम को दिखाई दिया। युवक पुलिस को खड़ा देखकर वापस जाने लगा। पुलिस ने उसे थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया। प्लास्टिक के लिफाफा की जांच की तो उससे एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। 


 

कई साल से कर रहा था तस्करी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कई साल से तस्करी करता है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी से पता कर रही है कि वह इतनी मात्रा  में चरस कहां से लेकर आया और उसने चरस कहां -कहां व किन किन लोगों को सप्लाई करनी थी।

 

2010 में भी चरस के साथ पकड़ा था राजू 
चरस तस्कर राजू को चंडीगढ़ पुलिस इससे पहले 25 फरवरी 2010 को सैक्टर 39 थाना क्षेत्र से काबू किया था। पुलिस को राजू के पास 500 ग्राम चरस बरामद हुई थी। सैक्टर 39 थाना पुलिस ने राजू पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 2014 में अदालत ने राजू को दोषी करार देते हुए एक महीने की सजा के साथ पांच हजार रुपए जुर्माना किया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News