गुड न्यूज: चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू, ये रहेगा स्ड्यूल और किराया

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 09:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पाइस जैट ने हैदराबाद के सीधी फ्लाइट 1 जुलाई से शुरू की जाएगी। यह फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन चलेगी। हैदराबाद से फ्लाइट का किराया 4799 रुपए तथा चंडीगढ़ से हैदराबाद का 4899 रुपए फेयर होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पाइस जैट के सीनियर वी.पी. कमॢशयल शिल्पा भाटिया ने बताया कि यह फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार व शुक्रवार को अपनी उड़ान भरेगी। फ्लाइट नंबर- एस.जी. 845 हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए शाम को 5.50 बजे उड़ान भरेगी और रात 8.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं चंडीगढ़ से फ्लाइट नंबर-एस.जी. 846 रात 8.50 बजे से उड़ान भरेगी और रात 11.20 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए दूसरी फ्लाइट होगी। इससे पहले इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट हैदराबाद के लिए सीधी चलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News