चंडीगढ़ क्लब चुनाव: राजकुमार और संदीप साहनी ने भरा नामांकन

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2016 - 03:20 AM (IST)

 चंडीगढ़ (आशीष): चंडीगढ़ क्लब में प्रैजीडैंट पद के लिए इस बार 5 नाम सामने आए हैं। प्रैजीडैंट के साथ वाइस प्रैजीडैंट और 8 एग्जीक्यूटिव मैंबर्स के लिए चुनाव होगा। पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, संदीप साहनी, ए.के.सिन्हा, संदीप साहनी, ऋषि साहनी तथा राज कुमार मित्तल ने प्रैजीडैंट के लिए नामांकन भरा है। वाइस प्रैजीडैंट के लिए सिर्फ नरेंद्र चौधरी ने ही नामांकन भरा है। 

8 एग्जीक्यूटिव के लिए 21 उम्मीदवार

एग्जीक्यूटिव मैम्बर के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार सामने आए हैं। क्लब के 8 एग्जीक्यूटिव मैम्बर के लिए 21 उम्मीदवारों ने अंतिम दिन नामांकन भरा। गगन कोहली, चन्द्र मोहन मुंजाल, डा.एस.के. पुनिया, गुरुशरण गोयल, सुभाष शर्मा, अमन कश्यप, कैप्टन जी.एस.घुम्मन, विशाल शर्मा, संजय अहुजा, बलजीत सिंह, पवन गोकलने, अनुराग अग्रवाल, करण नंदा, फॉसवेक के प्रवक्ता हितेश पुरी, नीतिन गोयल, राजेश सचदेवा, रोजश चौधरी, सूरजमुखी शर्मा, अनुराग चोपड़ा, ङ्क्षडपल चौधरी तथा सुमित सिंगला के नाम उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News