मामला धोखाधड़ी का, गन प्वाइंट लूट बताकर पुलिस को किया गुमराह

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): बैंक में आए युवक से गन प्वाइंट पर 40 हजार रुपए लूटने की सूचना मिलने पर पुलिस  में अफरा-तफरी मच गई। फिर जांच में सामने आया कि सैक्टर-26 स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में लगी मशीन से 13 हजार रुपए अपने रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर करवाने के लिए आए बापूधाम कालोनी निवासी सलाऊद्दीन को झांसा देकर दो शातिर उससे 13 हजार की धोखाधड़ी कर गए। 

 

आनन-फानन में उसने अपने साथ गन प्वाइंट पर 40 हजार रुपए की लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी। डी.एस.पी. ईस्ट उमराव सिंह और सैक्टर-26 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

डेढ़ लाख की बजाय थमा दी कागजों की गड्डी 
सलाऊद्दीन ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को पी.एन.बी. में रिश्तेदार के खाते में 13 हजार रुपए ट्रांसफर करने आया था। मशीन में पैसे जमा करवाने के लिए दो युवक खड़े थे। एक ने 500 रुपए खुल्ले लेने के बहाने से उससे बात शुरू की। उसने बताया कि उसके साथ खड़ा युवक बिहार का रहने वाला है। 

 

उसके पास डेढ़ लाख रुपए हैं, जिसे वह अपने खाते में जमा नहीं कर सकता है। अगर आप उसे अपने 13 हजार रुपए दे दो तो वह आपको डेढ़ लाख रुपए दे देगा। आरोपी ने अपने साथ वाले युवक के घर का पता लिखकर भी सलाऊद्दीन को दे दिया। आरोपी ने उससे कहा कि तुम अपने पैसे इसे दे दो। 

 

इसके बाद इसे सैक्टर-17 छोड़कर आ आएंगे व पैसे बांट लेंगे। दोनों आरोपी उसे अपने साथ सैक्टर-17 ले गए। ऑटो में ही एक आरोपी ने सलाऊद्दीन को एक रूमाल पकड़ाते हुए कहा कि इसमें ही डेढ़ लाख रुपए हैं। इसे रख लो। सैक्टर-17 पहुंचने पर एक आरोपी ने उसे कहा कि वह वापस बैंक जाए और वह भी कुछ देर बाद बैंक लौट आएगा। 

 

जिसके बाद वह आधे पैसे उससे ले लेगा। सलाऊद्दीन वापस बैंक के पास पहुंचा और करीब डेढ़ घंटे तक उस आरोपी की इंतजार करता रहा। जब वह युवक नहीं आया तो परेशान होकर वह अपने घर आया और देखा कि रूमाल में तो कागजों की गड्डी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News