दुनिया की हेरिटेज लिस्ट में शामिल होगा कैपिटल कांप्लेक्स
punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2016 - 05:25 PM (IST)

चंडीगढ़ : कैपिटल कांप्लेक्स को दुनिया की हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने की तैयारी चल रही है लेकिन इस कांप्लेक्स को भी एन्क्रोचमेंट का खतरा है। 300 से 500 मीटर के दायरे में बफर जोन...इसलिए ली कार्बुजिए की चंडीगढ़ की इकलौती डिजाइन की गई हेरिटेज कंस्ट्रक्शन को बचाने के लिए बफर जोन प्रशासन की तरफ से डिक्लेयर किया जाएगा।
दरअसल साल के शुरुआत में यूनेस्को की टीम चंडीगढ़ में कैपिटल कांप्लेक्स के दावे को चैक करने के लिए आई थी तब टीम की तरफ से कहा गया था कि इसकी प्रोटेक्शन के लिए प्रशासन क्या करेगा। इसमें प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि कैपिटल कांप्लेक्स का अस्तित्व बचाए रखने के लिए इसके करीब 300 से 500 मीटर के दायरे में बफर जोन डिक्लेयर किया जाएगा जिसके अंदर सारी एक्टिविटीज को कंट्रोल किया जाएगा साथ ही इस जोन में हाई राइज बिल्डिंग या नई कंस्ट्रक्शन नहीं की जा सकती है।