C.I. A. स्टाफ ने हैरोइन और असले सहित गिरफ्तार किए तीन आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 10:45 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने हैरोइन तथा असहले सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम कुलदीप सिंह निवासी फेज-7 मोहाली, पवन गिल निवासी शहीद भगत सिंह नगर (मौजूदा निवासी दशमेश नगर खरड़) तथा मोसिन उर्फ सोनू निवासी गांव नजियोबाद जिला बिशनोर, उत्तर प्रदेश (मौजूदा निवासी गांव बुड़ैल, सैक्टर 45बी, चंडीगढ़) बताए जाते हैं। एस.पी. (डी) वरुण शर्मा ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज जगदेव सिंह की देखरेख में ए.एस. आई. जीवन की अगुवाई में टीम गांव चप्पड़चिड़ी के नजदीक गश्त कर रही थी।

 इस दौरान पुलिस को एक सफेद रंग वाली हरियाणा नंबर आई-ट्वंटी कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने जब कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ की और तलाशी ली तो मोसिन उर्फ सोनू से 30 ग्राम हैरोइन, पवन गिल से 30 ग्राम हैरोइन तथा आरोपी कुलदीप सिंह से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा कार के डैश बोर्ड में 25 छोटे साइज के लिफाफे तथा एक कम्प्यूटर कंडा भी बरामद हुआ। तीनों आरोपियों को काबू कर पुलिस स्टेशन बलौंगी में केस दर्ज कर लिया। बाद में तीनों आरोपियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया वहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

चंडीगढ़ पुलिस का भगौड़ा है आरोपी मोसिन
इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी मोसिन उर्फ सोनू के खिलाफ गत वर्ष 2017 में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत पुलिस स्टेशन सैक्टर-34 चंडीगढ़ में केस दर्ज किया था। उस केस वह चंडीगढ़ पुलिस का भगौड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News