चंडीगढ़ वल्र्ड क्लास का निर्माण कार्य 2021 में होगा शुरू: गुरिन्द्र मोहन सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 12:08 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन यादव): चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने का निर्माण कार्य 2021 में शुरू होगा। यह कहना है अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिंद्र मोहन ङ्क्षसह का। उन्होंने यह बात चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बॉटल क्रशर मशीन व नेसकैफे के स्आल के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का काम 2020 मार्च में शुरू हो जाता लेकिन कोविड-19 के कारण ऐसा नहीं हो सका। उम्मीद है कि फरवरी 2021 तक इसका काम शुरू हो जाएगा। 

 


ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जाएगा
उन्होंने कहा कि अंबाला रेलवे स्टेशन के साथ एक-दो और रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू होना है लेकिन कोविड-19 के कारण टैंडर के दौरान कोई कंपनी नहीं आई। अब दोबारा से टैंडर निकाला जाएगा। डी.आर.एम. ने कहा कि जैसे-जैसे देश में कोविड-19 का प्रभाव कम होगा, ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जाएगा। चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों के लिए ट्रेनें चलाने को लेकर मंडल ने बोर्ड से खुद अपील की है। किसान अंदोलन के कारण ये ट्रेन अभी बंद हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेनें संचालित होंगी। 

यात्रियों को साफ-सुथरा खाना मिलेगा 
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाने और यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर भोजन मुहैया करवाने के लिए स्टेशन पर दो नेसकैफे के स्टॉल और 12 बोतल क्रशर मशीन को इंस्टॉल किया गया। डी.आर.एम. ने बताया कि इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। यात्रियों को साफ-सुथरा खाना मिलेगा। रेलवे की तरफ से खाने के रेट भी निर्धारित किए गए हैं। स्टेशन पर 12 बोतल क्रशर मशीन इंस्टॉल की जानी हैं। 4 को मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। पैसेंजर जो बोतलें ट्रेन व प्लेटफार्म पर फैंक देते हैं, उन्हें एकत्रित कर सफाई कर्मचारी क्रशर मशीन में डालकर नष्ट करेंगे। 
कुलियों की आर्थिक हालत खराब, डी.आर.एम. को सौंपा पत्र
रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे कुलियों ने अपनी आॢथक स्थिति को लेकर डी.आर.एम. गुरिंद्र मोहन ङ्क्षसह को पत्र सौंपा। कुलियों स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ स्टेशन से ट्रेन न चलने के कारण उनकी आॢथक हालत बहुत खराब हो गई है। कुलियों के प्रधान साबर खान ने बताया कि स्टेशन से कोविड-19 के दौरान सिर्फ 2 ट्रेनें चल रही थी। पिछले 2 सप्ताह से किसान अंदोलन के कारण ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में पेट पालना भी मुश्किल हो गया है। डी.आर.एम. ने आश्वासन दिया कि 4-5 दिन में चंडीगढ़ से कई ट्रेनें चलेंगी। रेलवे बोर्ड व सरकार के बीच बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई हल निकलेगा। 
8 ट्रेनों का संचालन होगा जल्द
डी.आर.एम.ने बताया कि मार्च 2021 तक स्थिति सामान्य होने पर सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड की तरफ से समीक्षा के बाद ट्रेनें चलाई जा रही हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आने वाले समय में 8 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। चंडीगढ़ से जयपुर एक्सप्रैस को चलाने की भी हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में शताब्दी सहित 8 ट्रेनों का संचालन 4 व 5 नवम्बर से शुरू होने की उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News