शादी का झांसा देकर नाबालिगा से रेप, ऑटो चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 11:46 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप/लल्लन): बिहार निवासी 13 साल की मासूम किशोरी से शादी करने का झांसा देकर उससे रेप करने के आरोपी के खिलाफ जी.आर.पी. ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम दत्त के तौर पर हुई है। जी.आर.पी. ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि आरोपी पीड़िता को कहां-कहां पर लेकर गया था और कहां पर उससे दुराचार किया था। इसके अलावा पुलिस पीड़िता के परिवार के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर है।

 

चाची के साथ आई थी बिहार से चंडीगढ़
पीड़िता 7-8 दिन पहले अपनी चाची व अन्य जानकारों के साथ बिहार से चंडीगढ़ आई थी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह अपनी चाची से अलग हो गई थी। ऐसे में उसे रेलवे स्टेशन पर अकेला देख ऑटो चलाने वाले राम दत्त ने उससे बातचीत शुरू की और उसे बुडै़ल ले गया। उसने पीड़िता से शादी की बात कही और उसे लेकर एक बहन के पास नयागांव पहुंचा। 

 

यहां उसने पीड़िता से दुराचार किया और बाद में उसे बुधवार को बुडै़ल में ही छोड़कर भागने की फिराक में था। किसी ने जानकारी चाइल्ड हैल्प लाइन व बुडै़ल चौकी पुलिस को दी। हैल्पलाइन की टीम और बुडै़ल चौकी पुलिस ने पीड़िता से बात कर आरोपी को काबू किया और इस विषय में डी.डी.आर. दर्ज करते हुए जी.आर.पी. को सूचित किया। जी.आर.पी. ने पीड़िता से पूछताछ कर आरोपी राम दत्त के खिलाफ धारा- 363, 366 और पोक्सो के सैक्शन-4 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News