स्टेट क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए 3 ए.टी.एम. ठग

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 07:50 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा की ए.टी.एम. फ्रॉड इन्वैस्टीगेशन सैल ने जिला पुलिस के 2 अनट्रेस मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। ए.टी.एम. फ्रॉड सैल की भिवानी टीम ने अनट्रेस चल रहे मुकद्दमे में वांछित अपराधी रोहित उर्फ अमित उर्फ बिलाल निवासी रोहतक को हांसी से गिरफ्तार किया। आरोपी से 70000 रुपए और एक कार रिकवर की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रोहित अनजान व्यक्तियों के ए.टी.एम. कार्ड धोखे से बदलकर रुपए निकलने और ए.टी.एम. क्लोन तैयार करने में माहिर है। इसके अतिरिक्त आरोपी ने हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश व राजस्थान में भी ए.टी.एम. की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी उन अपराधों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। 

 


3.84 लाख रुपए निकाल लिए थे ठगों ने
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि भिवानी निवासी गौरीशंकर ने अपनी शिकायत में बताया की वह 71 साल का बुजुर्ग है और नवम्बर 2021 में महम गेट, भिवानी पर ए.टी.एम. पर पैसे निकलवाने आया था। वहां अज्ञात व्यक्ति ने सहायता के बहाने उसका ए.टी.एम. बदल ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकत्र्ता बुजुर्ग व्यक्ति है और सामान्य फोन का इस्तेमाल करता है। इसीलिए ए.टी.एम. बदलने का पीड़ित को पता ही नहीं चला। एक महीने बाद खातों की जांच करने पर पीड़ित को अपने खाते से 3 लाख 84 हजार 500 गायब मिले। शिकायतकत्र्ता ने शिकायत स्थानीय पुलिस को दी थी जिसमें जांच के बाद शिकायत को अनट्रेस घोषित कर दिया था। इसे स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा को इसी वर्ष जुलाई में सौंपी गई थी। स्टेट क्राइम ब्रांच ने आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी को हांसी से गिरफ्तार किया। ए.टी.एम. फ्रॉड सैल भिवानी में निरीक्षक शेखर सिंह, एस.आई. वीर सिंह, ए.एस.आई. प्रदीप कुमार, ए.एस.आई. मनेंद्र, ए.एस.आई. विनोद कुमार आदि शामिल रहे। 
 

 

1.5 लाख की ठगी में 2 आरोपी किए गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ए.टी.एम. फ्रॉड इन्वैस्टीगेशन सैल फरीदाबाद ने स्थानीय पुलिस द्वारा अनट्रेस केस में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दीपक शाह निवासी फरीदाबाद व अनिल वर्मा निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर 7000 रुपए रिकवर किए हैं। शिकायतकत्र्ता बल्लभगढ़ निवासी सतीश गुप्ता ने अपनी शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. बदल ऑनलाइन ट्रांसक्शन और अन्य माध्यम से 1.5 लाख की ठगी कर ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News