कार्ड क्लोन कर ठगी करने वाला सिरसा से गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 01:06 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): सैक्टर-47 से ए.टी.एम. कार्ड क्लोन कर पैसे निकालने वाले फरार व्यक्ति को साइबर सैल की टीम ने सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सिरसा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। साइबर सैल ने आरोपी को ए.टी.एम. से मिली सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से पकड़ा है। साइबर सैल आरोपी को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। 

 


साइबर सैल इंचार्ज हरिओम को सूचना मिली कि सैक्टर-47 में एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. को क्लोन कर 20 हजार नकदी निकालने वाला व्यक्ति सिरसा में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही ठग को पकडऩे के लिए साइबर सैल की टीम सिरसा गई। वहां पर पुलिस टीम ने कार्ड क्लोन करने वाले आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि संदीप पर ठगी का मामला 4 मई, 2020 को सैक्टर 17 पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। आरोपी ए.टी.एम. कार्ड क्लोन करने में माहिर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कार्ड क्लोन के जरिए रुपये रोपड़ के घनौली में ए.टी.एम. बूथ से निकाले थे। साइबर सैल ने सी.सी.टी.वी. फुटेज हासिल कर आरोपी की पहचान की थी। इंस्पैक्टर हरिओम ने बताया कि इससे पहले रोपड़ पुलिस भी आरोपी संदीप को कार्ड क्लोङ्क्षनग में गिरफ्तार कर चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News