खरड़ थाने का ए.एस.आई. 10 हजार रिश्वत लेता काबू

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 11:06 AM (IST)

खरड़ (शशि): विजीलैंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड मोहाली की तरफ से डी.एस.पी. बलजिंद्र सिंह की अगुवाई में सोमवार शाम को ट्रैप लगाकर खरड़ सिटी थाने में तैनात ए.एस.आई. हरजीत सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ए.आई.जी. विजीलैंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वायड पंजाब परमजीत सिंह विर्क के अुनसार दविंद्र सिंह निवासी पडोल ने शिकायत दी थी। 

 

उसकी तरफ से थाना सिटी खरड़ में 6 आरोपियों के विरुद्ध 7 अप्रैल 2019 को एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई थी, जिसकी जांच अधिकारी हरजीत सिंह कर रहा था। उन्होंने शिकायत की थी कि अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इस केस के एक आरोपी मनप्रीत सिंह ने जमानत बढ़ाने की मोहाली कोर्ट में याचिका दी थी। हरजीत ने आरोपियों की जमानत रोकने के लिए और कोर्ट में अच्छे से पैरवी करने करने के लिए शिकायतकत्र्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

 

आरोपी पर पहले भी दर्ज है रिश्वत लेने का मामला
दविंद्र सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड के दफ्तर में बयान दर्ज करवाए। इस पर डी.एस.पी. बलजिंद्र सिंह भुल्लर की अगुवाई में उसको ट्रैप लगाकर 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया और रिश्वत की रकम सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार कानून के अधीन मामला दर्ज किया गया है। 

 

उन्होंने बताया कि पता चला है कि उसके विरुद्ध पहले भी रिश्वत का संबंधी 2017 में भी एक मामला दर्ज है। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी 7 दिसम्बर को खरड़ के डी.एस.पी. दफ्तर में तैनात रीडर अमरिंद्र सिंह को भी उस समय 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News