बस दुर्घटना में मरने वालों के लिए बादल ने मुआवजे का एेलान किया

Friday, Jul 24, 2015 - 10:26 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कल हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटना में मरने वाले राज्य के लोगों के करीबी संबंधियों को एक लाख रूपए का मुआवजा देने का आज एेलान किया। इस हादसे में जो जख्मी हुए हैं उनका उपचार भी मुफ्त होगा। 
 
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटतम रिश्तेदार को एक लाख रूपए का मुआवजा देने का एेलान किया और राज्य प्रशासन को निर्देशित किया कि जो घायल राज्य में आ रहे हैं उन सभी का इलाज मुफ्त किया जाए। 
 
पुलिस महानिरीक्षक राकेश चंद्र को दुर्घटना स्थल का तुरंत दौरा करने तथा राहत और बचाव अभियान का निरीक्षण करने को कहा गया है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश प्रशासन के साथ उचित समन्वय सुनिश्चित करने को भी कहा गया है ताकि शोक संतप्त परिवार के सदस्यों की हर संभव मदद की जा सके।
 
Advertising