नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 11:15 AM (IST)

पंचकूला (चंदन): महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शनि देव कॉलोनी कालका निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

 

फरवरी में पीड़िता अपनी मां के साथ सब्जी मंडी कालका में शाम को करीब 8 बजे सब्जी लेने गई थी। मंडी में भीड़ होने के कारण वह अपनी मां से बिछड़ गई और अकेली ही घर के लिए चल पड़ी। 

 

तभी रेलवे स्टेशन के पास चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया और जंज घर के पास ले जाकर दो लड़कों ने उसके साथ रेप किया। 15 जून को लड़की के पेट में दर्द होने पर जब सिविल अस्पताल कालका में दिखाया गया तो वह गर्भवती निकली। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News