नाबालिग से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित नहीं रहता मां-बाप के साथ

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 09:47 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): नाबालिग के साथ कुकर्म करने के मामले में जी.आर.पी. पुलिस ने देहरादून के रहने वाले शेम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जी.आर.पी.को रेलवे स्टेशन पर एक मासूम रोते हुए मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ कुकर्म किया है। इस पर टीम ने उसका मैडीकल करवा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित की निशानदेही पर स्टेशन से ही गिरफ्तार कर लिया।

जी.आर.पी.के थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि सुबह तकरीबन 7.45 बजे उन्हें सूचना मिली थी। पीड़ित अपने मां-बाप के साथ नहीं रहता और रेलवे स्टेशन के आसपास ही घूमता रहता है। आरोपी शेम सिंह काम की तलाश में चंडीगढ़ आया हुआ था। शेम सिंह ने बच्चे को बहला-फुसला कर उसके साथ कुकर्म किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News