कार में आए, पिस्तौल के बल पर गैस एजैंसी के मालिक को किया अगवा, चार गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 12:20 PM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत): एक गैस एजैंसी के मालिक और उसके दो कर्मचारियों को पिस्तौल की नोक पर अगवा करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जीरकपुर थाना प्रमुख गुरचरन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-अम्बाला रोड पर स्थित आयुष इंडेन गैस एजैंसी के मालिक की शिकायत पर उसे बंदूक के बल पर अगवा करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

चंडीगढ़ के रहने वाले जयमल कुमार ने बताया कि उसकी जीरकपुर में आयुष इंडेन नामक गैस एजैंसी है। 5 जुलाई को सुबह 10 बजे उसके स्टाफ के कर्मचारी तरुन कुमार का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि एक डिलीवरी मैन गाड़ी से एक सिलैंडर सिल्वर सिटी देने गया था जहां उसके साथ राजवीर सिंह सोढी नामक व्यक्ति ने बहस करते हुए हंगामा किया हुआ है और मौके पर फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारी भी बुलाए हुए हैं। उसने बताया कि वहां फूड सप्लाई विभाग की तरफ से उनके सही पाए गए।


शिकायतकर्ता के अनुसार शाम करीब 5 बजे जब वह अपने दफ्तर से एयरपोर्ट रोड पर स्थित गैस गोदाम गया तो वहां एक स्विफ्ट कार में चार व्यक्ति सवार होकर आए। जिनमें से एक राजवीर सिंह सोढी और दूसरा उसका लड़का अमराज सिंह सोढी था साथ में दो अन्य लोग भी थे। राजबीर सिंह के हाथ में एक पिस्तौल थी और राजबीर ने पिस्तौल उसके की तरफ तानकर उसे अपने साथ चलने के लिए कहा और इसी दौरान राजबीर सिंह के लड़के ने उसके हाथ से उसका मोबाइल और उसकी कार की चाभी छीन ली। शिकायतकर्ता ने बताया उसे और उसके दो कर्मचारियों राम सिंह व महिंद्र सिंह को जबरदस्ती उसकी ही कार में फैंक कर कार बंद कर दी। 

जबरन गैस एजैंसी में हिस्सा डालना चाहता है राजबीर 
शिकायतकर्त्ता  ने बताया कि वह उसे सिद्धू फार्म गांव महदूदा के नजदीक ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती कई कागजों पर साइन करने को कहा। इस दौरान उसके दोनों कर्मचारी वहां से भागने में कामयाब हो गए। राजबीर सिंह सोढी ने उसे कहा कि यदि कागजों दस्तखत नहीं किए तो जान से मार कर  गाड़ी समेत नदी में फैंक देगा। राजबीर सिंह सोढी और उसके लड़के अरमाज सिंह, घोला और सुखवीर सिंह सोढी ने उसके गोदाम वाली जगह का बयाना किया हुआ है और वह उसकी गैस एजैंसी में धक्के से हिस्सा डालना चाहता है जिस कारण उसे अगवा करके मारपीट कर जखबरदस्ती दस्तख्त करवाने की कोशिश की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आगमी कर्रवाई शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News