130 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 10:53 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत दो कथित नशा तस्करों को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों के नाम नरिन्द्र सिंह निवासी गांव खैरपुर ढंगराली (रोपड़) तथा सपिन्द्र सिंह  निवासी गांव कालेवाल (कुराली) जिला मोहाली बताए जाते हैं।

मैंगो गार्डन से हैरोइन सहित दबोचे आरोपी
एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रोपड़ रेंज हरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। डी.एस.पी. राजन परमिन्द्र सिंह के निर्देशों पर ए.एस.आई. हरभजन सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के अधार पर फेज-3 स्थित मैंगो गार्डन में दो व्यक्तियों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से नरिन्द्र सिंह से 70 ग्राम हैरोइन तथा सपिन्द्र सिंह से 60 ग्राम हैरोइन बरामद करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे अपने पक्के ग्राहकों को हैरोइन की सप्लाई देने का इंतजार कर रहे थे।

ड्यूटी मैजिस्ट्रैट ने जेल भेजे दोनों आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ एस.टी.एफ. के पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आज दोनों को डयूटी मैजिस्ट्रैट के सामने पेश किया गया। जहां ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने उक्त दोनेां आरोपियेां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एस.टी.एफ. के एस.एच.ओ. हरभिन्द्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News