PG में लड़की के कमरे में घुसकर रेप की कोशिश, आरोपी काबू

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 08:33 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : गांव सोहाना में एक पेईंग गैस्ट हाऊस (पी.जी.) में रह रही लड़की के कमरे में देर रात घुसकर एक व्यक्ति ने रेप की कोशिश की। लड़की ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह पहलवान के रूप में हुई है। लड़की ने सुबह सारी बात अपने मकान मालिक को बताई और इस संबंध में वूमैन हैल्पलाईन पर भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही एकत्रित लोगों ने आरोपी की खूब धुनाई की। 

पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो गुस्साए लोग पुलिस से भी उलझ पड़े। इसी हाथापाई में दो पुलिस कर्मियों के घायल होने का समाचार है। पुलिस ने रेप की कोशिश करने के आरोप में सरबजीत सिंह खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस पर हमला करने के आरोप में सोहाना पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, शिंगारा सिंह सहित लगभग 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता ने बताया कि रात को उसकी सहेली की नाइट डयूटी थी। रात डेढ़ बजे के करीब उसके कमरे की घंटी बजी। उसे लगा कि शायद सामने रहने वाली सहेली उसके फ्रिज से ठंडा पानी लेने आई है। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसे धक्का देकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। पीड़ित लड़की ने एकदम शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके चलते आरोपी वहां से फरार हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News