आधी रात को पार्टी, पॉइजन डिस्को का मालिक व डीजे काबू

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 09:48 AM (IST)

चंडीगढ़(रमेश) : सैक्टर-17 के पॉइजन डिस्को में शुक्रवार देर रात को बड़ी डांस पार्टी चल रही थी। सूचना पर पुलिस आधी रात को इंस्पैक्टर अमनजोत की अगुवाई में डिस्को पहुंची तो वहां जाम छलक रहे थे और डांस पार्टी का दौर चल रहा था। 

पुलिस ने वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी जब्त कर ली जो कि इस मामले में बड़ा सबूत होगा। पुलिस ने डिस्को मालिक सुशांत नागपाल व डीजे बजा रहे युवक को काबू कर दोनों के खिलाफ धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही डिस्को से सामान भी जब्त किया है, जिसमें डीजे में चल रहे स्पीकर, लैपटॉप डीवीडी प्लेयर व अन्य सामान शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News