मनीमाजरा पुलिस ने बरामद किया 26 तोले सोना, एक युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 04:04 PM (IST)

चंडीगढ़(कुलदीप) : चंडीगढ़ थाना मनीमाजरा की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने एक व्यक्ति को 26 तोले सोने समेत गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस युवक को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहाली के अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सोने की कीमत 8 लाख बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।   

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News