पुराने नोट बदलने के एवज में लेते थे कमीशन, दो पाठी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 10:02 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : 26 जनवरी को अमरावती एन्क्लेव के नजदीक 71 लाख 95 हजार की पुरानी करंसी समेत पकड़े गए दोनों आरोपियों के दो साथी और गिरफ्तार किए गए हैं, जिनकी पहचान रणधीर सिंह और जसबीर सिंह निवासी जिला पटियाला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गुरुद्वारे में पाठी हैं। दोनोंं पुरानी करंसी को बदलने की एवज में कमीशन लेते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से जानकारी जुटाएगी कि दोनों नोट बदलने का काम कब से कर रहे हैं और अब तक कितनी करंसी बदल चुके हैं। इस धंधे में उनके साथ और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस इससे पहले दो आरोपियों की कर्मबीर सिंह निवासी जिला करनाल और विक्रमजीत सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News