ब्यूटी सैलून की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, संचालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 11:07 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-5 स्थित एम.डी.सी. में एक ब्यूटी सैलून में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच ने 9 लड़कियों को छुड़वाया और पार्लर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सैक्टर-5 स्थित एम.डी.सी. में रोज एंड लिवाइस ब्यूटी लॉज सैलून, स्पा एकैडमी में सैक्स रैकेट चलता है। 

शनिवार शाम को क्राइम ब्रांच के इंस्पैक्टर कर्मबीर सिंह अपनी टीम के साथ सैलून के बाहर पहुंचे और एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर सैलून में भेजा। यहां सैक्टर-39 चंडीगढ़ निवासी आरोपी महिंद्र उर्फ मंगा मिला और उसके साथ 1500 रुपए में डील फाइनल हुई। कर्मचारी ने बाहर खड़ी टीम को इशारा किया और आरोपी महिंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के सैलून से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं :
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 9 लड़कियों को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। यह लड़कियां मनीमाजरा, चंडीगढ़ व मोहाली निवासी हैं। पुलिस को सैलून से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। आरोपी के पास से 7 हजार रुपए बरामद हुए। 

जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से सैलून किराये पर लेकर गोरखधंधा चला रहा था। एम.डी.सी. थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस आरोपी से पता लगाएगी कि इस काम में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News