हैरोइन व ड्रग मनी सहित भाई-बहन गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 10:07 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने हैरोइन सहित भाई-बहन की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम गुरमीत सिंह निवासी गांव रायपुर माजरी, जिला फतेहगढ़ साहिब (मौजूदा निवासी गांव माणकपुर शरीफ, जिला मोहाली) और हरदीप कौर निवासी गांव माणकपुर शरीफ, जिला मोहाली हैं। पुलिस ने दोनों से कुल 35 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

फेज-6 में बस से उतरते ही दबोचे दोनों :
एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त भाई बहन की जोड़ी दिल्ली के द्वारका नगर निवासी एक नाइजीरियन व्यक्ति से सस्ते दाम पर हैरोइन लाकर चंडीगढ़, मोहाली व खरड़ में महंगे दाम पर सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपी खुद भी हैरोइन के नशा करने के आदी हैं। ए.एस.आई. मलकीत सिंह की अगुआई वाली पुलिस पार्टी ने फेज-6 में नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग शुरू की हुई थी। 

इसी दौरान दोनों आरोपी एक चंडीगढ़ की ओर से आ रही बस से उतरे। पुलिस ने दोनों को रोक कर तलाशी ली तो गुरमीत सिंह से 20 ग्राम हैरोईन तथा हरदीप कौर से 15 ग्राम हैरोइन और 4 हजार 800 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। दोनों को पकड़ कर एस.टी.एफ. के पुलिस स्टेशन फेज-4 में ले जाया गया, जहां पर दोनों खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजे :
ए.एस.आई. अवतार सिंह सोही ने बताया कि दोनों आरोपियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जिस दौरान दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे उनके स्थायी ग्राहकों के बारे में पूछताछ करेगी।

कुराली थाने का बी-कैटेगरी का बदमाश है गुरमीत :
एस.पी. सोहल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ कई पुलिस स्टेशनों में कत्ल, चोरी, लड़ाई झगड़े, शराब, डकैती और लूटपाट के केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन खमाणों, बसी पठाणां, मंडी गोबिन्दगढ़, सरहिंद, चमकौर साहिब तथा कुराली में कुल 14 केस दर्ज हैं। कुराली थाने की पुलिस द्वारा उसे बी-कैटेगरी का बदमाश घोषित किया हुआ है।

हरदीप कौर का पति भी नशा तस्कर, जेल में है बंद :
आरोपी महिला हरदीप कौर से पूछताछ में पता चला कि उसका पति अवतार सिंह जग्गा भी नशीने पदार्थों की तस्करी करता था। उसके पति जग्गा को भी एस.टी.एफ. ने 4 नवंबर 2018 को 70 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था जोकि इस समय पटियाला जेल में बंद है। उसके पति के जेल जाने के बाद उसका भाई गुरमीत सिंह अपनी बहन के पास ही उसके गांव माणकपुर शरीफ में रहने लग पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News