रेप करने का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 08:56 AM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत) : जीरकपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोपी सौतेले पिता को आज गिरफ्तार किया है। थाना जीरकपुर के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी मुर्तजा उर्फ मोंटी पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी बिहार पर नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में धारा-376 आई.पी.सी. व पोस्को एक्ट के अंतर्गत थाना जीरकपुर में 20 मई 2018 को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। 

शिकायत में आरोपी की पत्नी मीना ने बताया कि मीना की शादी 12 वर्ष पहले कुरुक्षेत्र निवासी विक्की के साथ हुई थी। उससे 1 लड़का व 2 लड़कियां हुई। लेकिन मीना ने विक्की के साथ संबंध खत्म करके उसे कुरुक्षेत्र छोड़ कर बच्चों को लेकर गांव छत्त में माता-पिता के साथ रहने लगी। मीना ने मुर्तजा उर्फ मोंटी निवासी बिहार के साथ शादी कर ली। 18 मई 2018 को पति मुर्तजा ने उसकी 11 वर्षीय लड़की को चिडिय़ाघर के पास घग्गर नदी के पास झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News