हैरोइन और प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन सहित आरोपी काबू

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 07:39 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : मोहाली के रहने वाले प्रमोद को क्राइम ब्रांच ने हैरोइन और प्रतिबंधित इंजैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रमोद के पास से 20 ग्राम हैरोइन और 30 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सैक्टर-48 स्थित वीटा बूथ के पास शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम हैरोइन और 30 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। आरोपी की पहचान मोहाली के रहने वाले प्रमोद के तौर पर हुई। सैक्टर-49 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News