800 ग्राम हैरोइन सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 09:49 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने एक नाइजीरियन नागरिक को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। नाइजीरियन का नाम ओकेके एनसैल्म अरिंज़ बताया जाता है जो कि नई दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। उसके कब्जे में से 800 ग्राम हैरोइन बरामद की है। यह जानकारी एस.टी.एफ. के सहायक इंस्पैक्टर जनरल रोपड़ रेंज हरप्रीत सिंह ने दी। 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि उक्त नाईजीरियन को गुप्त सूचना के अधार पर गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. अवतार सिंह तथा ए.एस.आई. गुरअमृत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी फेज-2 स्थित आटा चक्की के नजदीक ट्रैफिक लाईटों पर मौजूद थी। लाईटों पर चंडीगढ़ साइड से नाइजीरियन आता दिखाई दिया जो पुलिस को देख मुडऩे लगा। पुलिस ने उसे पकड़ कर तालाशी ली तो उसके कब्जे से 800 ग्राम  हैरोइन बरामद हुई। 

मैडीकल वीजा पर आया था :
सब-इंस्पैक्टर राम दर्शन शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2011 में मैडीकल वीजा पर इंडिया आया था। वह त्रिपुरा में रह रहे अपने कुछ जानकार नाइजीरियन व्यक्तियों के पास चला गया। उस उपरांत वह कपड़े का बिजनैस करने लग पड़ा। अब वह पिछले करीब 7 वर्ष से बिना किसी वीजा और पासपोर्ट के बिना इंडिया में रह रहा था। 

2017 में वह दिल्ली आकर रहने लगा जहां वह अपने नाइजीरियन दोस्त सन्नी को मिला। सन्नी इन दिनों साऊथ अफ्रीका गया है। एस.टी.एफ. की मोहाली यूनिट ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट औ फॉरनर एक्ट 1946 की धारा 14 के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News