मारपीट मामले में दोनों गुटों के 6 आरोपी काबू

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 12:16 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): घर के बाहर खड़ी साइकिल को तोडऩे को लेकर कॉलोनी नंबर-4 में 2 गुटों के भिडऩे के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश, सन्नी व राजेश के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ सुनील की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। वहीं दूसरे गुट की तरफ से पुलिस ने सुनील, पंकज और वीरू को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ राकेश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। दोनों गुटों के बीच कॉलोनी में ही विवाद हो गया था। साइकिल तोडऩे की बात को लेकर हुए इस विवाद में दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से वार किया था। वारदात में दोनों गुटों के लोग घायल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News