बच्चे को दुलारने के लिए किया किडनैप, काबू

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 08:16 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : शराब के नशे में होटल कर्मचारी ने 3 साल के मासूम को किडनैप कर लिया। बच्चे को ले जाते हुए लोगों ने उसे देखा और एन.ए.सी. से लेकर पंचकूला सैक्टर-8 मार्कीट तक पीछा कर काबू कर लिया। 

आरोपी की पहचान पंचकूला सैक्टर-8 में रहने वाले दुत्तों बोरो (21) के तौर पर हुई है जो मूलरूप से असम का रहने वाला है। वह 6 साल से यहां रहता है और एन.ए.सी. स्थित एक होटल में बतौर हैल्पर काम करता है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया। 

पुलिस जांच में सामने आया कि उसे बच्चों से बहुत प्यार है जिसके चलते उसने बच्चे को दुलारने के लिए किडनैप किया था। पुलिस ने रिमांड के बाद उसे पुन: जिला अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बोरो मंगलवार रात करीब 11.30 बजे राजीव कलोनी निवासी राज 3 साल के बच्चे  को लेकर बरामदे में बैठा हुआ था। 

यहां नशे में आरोपी ने बच्चे को उठाकर उसे प्यार करने लगा। वह बच्चे को इसी तरह से कुछ दुर तक ले गया और देखते हुए देखते उसने यहां से एक ऑटो हायर किया और बच्चे को लेकर पंचकूला की तरफ जाने लगा। यह देख कर राज और अन्य लोग उसका पीछा कर सैक्टर-8 की मार्केट में पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को मौली जागरां थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने जांच में पाया की बच्चों की किडनैपिंग से किसी गिरोह से उसके कोई तार नहीं जुड़े हैं। न ही उसका कोई पुराना अपराधित रिकार्ड है। उसने बताया कि उसे बच्चे बहुत प्यारे लगते हैं। इसलिए दुलार करने के लिए उसने बच्चे को किडनैप किया था। उसे पुन: वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News