सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 27 लोग काबू

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 07:48 PM (IST)

चंडीगढ़़(सुशील) : शहर के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 27 शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी का मैडीकल करवाया। शराब पीने की पुष्टि होने पर 27 लोगों पर अलग-अलग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

सैक्टर-3 थाना पुलिस ने एक, सैक्टर-11 थाना पुलिस ने 3, सैक्टर-17 थाना पुलिस ने एक, सारंगपुर थाना पुलिस ने 5, मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक, मौलीजागरा थाना पुलिस ने दो, आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने दो, सैक्टर-36 थाना पुलिस ने 4, सैक्टर-39 थाना पुलिस ने 3 और सैक्टर-49 थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News