हेरोइन समेत दो आरोपी काबू

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 02:07 PM (IST)

चंडीगढ़ : यूटी पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को शहर के विभिन्न-विभिन्न जगहों से हेरोइन के साथ दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के निवासी नोवोसु यसव और नवोसु ननेमिका के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस की टीम गश्त कर रही थी उसी दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गांव दारिया और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के राउंड अबाउट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को देखकर जगह से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें हेरोइन समेत काबू कर लिया। पुलिस ने मौके पर आरोपी यसव के कब्जे से 30.50 ग्राम हेरोइन और दूसरे आरोपी ननेमिका से 40.40 ग्राम बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से जाँच-पड़ताल करना शुरू कर दी है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News