प्रतिबंधित इंजैक्शनों समेत वकील गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 12:07 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस ने मंगलवार को मोहाली अदालत में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील को 11 प्रतिबंधित इंजैक्शनों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजीव कुमार वर्मा बताया जा रहा है, जो गांव नवांशहर बडाला का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस चौकी फेज-6 में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

खुद भी नशे का आदी :
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी खुद नशे करने का आदी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद किए हैं। उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस कर्मी से हाथापाई :
पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल फेज-6 के जच्चा-बच्चा वार्ड में एक व्यक्ति अपने बैग में कुछ प्रतिबंधित इंजैक्शन लेकर घूम रहा है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर उसकी तलाशी लेनी चाही तो वकील ने खूब हंगामा किया। 

उसने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई भी की। वह जमीन पर गिर गया और दौरा पडऩे का ड्रामा भी किया लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक न चली और उसे दबोच लिया गया। उसे कुछ देर के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसका मैडीकल करवाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News