2 फर्जी ट्रैवल एजैंट गिरफ्तार दो दिन के रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 12:52 PM (IST)

खरड़(रणबीर) : थाना सिटी पुलिस द्वारा लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उन्हें गुमराह कर ठगी मारने के आरोपधीन विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आज खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेश पर दोनों का 2 दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

ए.एस.आई. जीवन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विजय कुमार व रोहित गोयल नाम के 2 व्यक्तियों द्वारा अपने कुछ अन्य साथियों की मदद से खरड़ आदि-2 जगहों पर इंमीग्रेशन कंपनियों के नाम पर आफिस खोल, बिना किसी सरकारी मंजूरी के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके के साथ धोखाधड़ी करते मोटी रकम का गबन किए जाने का धंधा चलाया जा रहा था। 

सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा बताई गई जगहों पर रेड की तो वहां से विजय कुमार के आफिस में से उसके पास से 2 पासपोर्ट व रोहित गोयल के दफ्तर में से उसके पास से अलग-अलग लोगों के 6 कुल 8 पासपोर्ट अपने कब्जे में लेते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया गया। 

बिना लाइसेंस के दफ्तर खोल लोगों को गुमराह कर धोखाधड़ी के आरोपधीन सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420, 120 बी व इंमीग्रेशन एक्ट अधीन मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News